स्वस्थ दिल रखना चाहते हो , तो भूलकर भी न खाये ये चीजे

    Loading

     नई दिल्ली : शरीर के मामले में बात की जाए तो दिल (Heart) सबसे महत्वपूर्ण अंग है , यदि हमारे दिल की धड़कन रुक गई तो समझो हमारी जिंदगी थम गई। इसलिए हमारे दिल का स्वस्थ (healthy heart) रहना बेहद जरुरी है। दिल को स्वस्थ रखने में हमारे खानपान का विशेष योगदान होता है। हार्ट को मजबूत रखने के लिये एक्सरसाइज के अलावा संतुलित खानपान का होना बेहद जरूरी है। बता दे कि आपके स्वस्थ दिल के लिए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ है, जो आपको नुकसान दे सकते है। आपके दिल को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए इन चीजों का सेवन बिलकुल न करे। आज हम आपको बताने जा रहे है उन खाद्य पदार्थों के बारे में…..   

     1. बेक्ड खाद्य पदार्थ (Baked Goods)

    दिल को नुकसान पहुचाने  में बेक्ड खाद्य पदार्थ का हात होता है। कुकीज़, केक और मफिन आदि का अधिक मात्रा में सेवन दिल से जुड़ी समस्या पैदा करता है। आम तौर पर ऐसे खाद्य पदार्थों में अतिरिक्त चीनी होती है, जिससे वजन बढ़ता है। वे उच्च ट्राइग्लिसराइड के स्तर से भी जुड़े हुए हैं, और इससे हृदय रोग हो सकता है। इसका मुख्य घटक आमतौर पर सफेद आटा होता है, जो आपके रक्त शर्करा को बढ़ा सकता है। इसलिए इनका सेवन करने से पहले अपने दिल के स्वास्थ्य के बारे में जरूर सोचना चाहिए।

    2. फ्राइड चिकन (Fried Chicken)

    डीप  फ़्राईड चिकन खाने में आपको बेहद स्वदिष्टपूर्ण लगता हो लेकिन आपके दिलके लिए ये काफी नुक्सानदेयक हो सकता है। डीप फ्राइड चिकन का सेवन दिल के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता। इसमें कैलोरी, फैट और सोडियम की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए। एक शोध के मुताबिक अधिक तले हुए भोजन का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। अगर आप अपने दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं तो तले-भुने पदार्थों का सेवन कम करने की कोशिश करें। फ्राइड चिकन का सेवन दिल को काफी नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए।

    3. सोया सॉस (Soy Sauce)

    सोया सॉस खाने को कितना भी चटपटा बनाये लेकिन ये हमारे दिल की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। साधारण सोया सॉस में नमक अधिक मात्रा में होता है और ये शरीर में ब्लड प्रेशर को बढाने का काम करता है। अमेरिका में हुए एक शोध के मुताबिक इसके अधिक सेवन से हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा अधिक हो जाता है। सोया सॉस में सोडियम के अलावा इन्हें बनाने में आर्टिफीशिलय स्वाद और प्रिजर्वेटिव भी मिलाया जाता है। इसे दिल के लिए काफी खतरनाक माना जाता है। सोया सॉस में कैलोरीज और कोलेस्ट्ऱाल अधिक मात्रा में होता है इसलिए भी इसका सेवन दिल के लिए फायदेमंद नही माना जाता। अगर आप अपने दिल को लंबे समय के लिए स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको इसके सेवन से दूर रहना चाहिए।

    4. सोडा (Soda)

    दिल को लंबी उम्र तक हेल्दी बनाये रखने के लिए सोडा के अधिक इस्तेमाल से बचना चाहिए। हां थोड़ी मात्रा में इसका सेवन हानिकारक नही हो सकता। कार्बोनेटेड पेय में अतिरिक्त शुगर भी मिलाया जाता है इसलिए भी इसके सेवन से दूरी बना लेनी चाहिए। जो लोग सोडा जैसे पेय का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो उनके मोटे होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे लोगों में टाइप 1 डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या अधिक होती है। सोडा युक्त पेय के इस्तेमाल से बचकर आप अपने हृदय को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।

     5. प्रोसेस्ड मीट (Processed Meats)

    ज्यादा समय तक ताजा रखने के लिए जो मांस को रसायन और प्रिजरवेटिव के साथ मिलाकर रखा जाता है उसे प्रोसेस्ड मीट  कहते है। अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको प्रोसेस्ड मीट के सेवन से दूर रहना चाहिए। हॉट डॉग, सॉसेज और लंच मीट आदि आपके दिल के लिए सबसे खराब प्रकार के मीट माने जाते हैं। प्रोसेस्ड मीट में नमक और संतृप्त वसा अधिक मात्रा में होते हैं। जिस प्रोसेस्ड मीट में सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम होती है उसका सेवन बाकियों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। तो अगर आप अपने दिल को लंबी उम्र तक स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो प्रोसेस्ड मीट के सेवन से दूरी बनाकर रखें।