मुलेठी है औषोधीय गुणों से भरपूर, कई रोगों से बचने के लिए होता है उपयोग

Loading

आज के दौर में लोग बहुत सी बिमारियों से ग्रसित हैं। अगर वह खुद का ख्याल ठीक तरह से न रखें तो वह दिनों दिन और भी बीमार हो सकते हैं। बीमारियों का मुख्य कारण आज कल का लाइफस्टाइल हो गया है। लोग अपने खान-पान का भी ध्यान अच्छे से नहीं रखते हैं, इस वजह से भी लोग बीमार पड़ते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएँगे मुलेठी के फायदे के बारे में। जिससे कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं। यह एक ऐसी जड़ी बूटी है। जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधी के रूप में भी किया जाता है। 

मुलेठी में कैल्शियम, ग्लीसिर्रहिजिक एसिड, एंटी ऑक्सिडेंट, एंटीबायोटिक और प्रोटीन के तत्व पाए जाते हैं। यह खानें में मीठी होती है। मुलेठी का इस्तेमाल सदियों से नेत्र रोग, मुख रोग, कंठ रोग आदि से बचने के लिए किया जाता है। तो आइए जानते हैं इसे फायदे के बारे में…

आंखोंः
मुलेठी को आंखों की जलन और लालपन को कम करने के लिए दूर किया जाता है। मुलेठी के चुर्ण को सौंफ के साथ इस्तेमाल करने से आंखों की जलन और लालपन में आराम मिल सकता है।

अर्थराइटिस:
मुलेठी अर्थराइटिस की समस्या से भी बचने और दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है। मुलेठी में एंटी ऑक्सिडेंट और एंटीबायोटिक के गुण पाए जाते हैं जो अर्थराइटिस, दर्द सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। 

खांसीः
सर्दी के मौसम में खांसी की समस्या को दूर करने के लिए भी मुलेठी का उपयोग किया जाता है। ऐसे में मुलेठी के छोटे-छोटे टुकड़े करके चुसते रहने से खांसी की समस्या से राहत मिलता है। मुलेठी को गले में कफ होने पर भी लाभदायक माना जाता है।