इन पत्तियों के सेवन से कर सकता है डायबिटीज और हाइपरटेंशन कंट्रोल

    Loading

    – सीमा कुमारी

    आज शायद ही ऐसा कोई परिवार होगा, जहां डायबिटीज और हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर का मरीज न हो। इन मरीजों की संख्या भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी दिन- प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। लेकिन अगर आप भारत में हैं तो बहुत भाग्यशाली हैं, क्योंकि भारत सदियों से ही आयुर्वेद का इस्तेमाल कई बीमारियों के उपचार के लिए करता रहा है।

    अगर आप डायबिटीज या हाइपरटेंशन की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए आप कुछ पेड़-पौधों की पत्तियों का सेवन खाली पेट करने से डायबिटीज या हाइपरटेंशन जैसी समस्याओं से निजात पा सकते हैं अथवा इन पर नियंत्रण कर सकते हैं।

    आइए जानें वो हैं कौनसे तो पेड़-पौधों की पत्तियां:

    • हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है, कि करी पत्ता का सेवन डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ सकता है। इसके साथ ही, यह ब्लड में मौजूद शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। ऐसे में आप करी पत्ते का सेवन कई व्यंजनों में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • आयुर्वेद के अनुसार, तुलसी पत्ते का सेवन डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए किसी औषधि से कम नहीं होता है। इसके सेवन से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। तुलसी में ऐसे कई गुण होते हैं, जो हृदय से जुड़ी समस्याओं से भी बचा कर रखते हैं। अगर आपको डायबिटीज और हाइपरटेंशन है तो आपको तुलसी के पत्ते का सेवन रोजाना जरूर करना चाहिए।
    • जानकारों का मानना है कि नीम के पत्ते का सेवन भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासकर, शुगर और हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड में मौजूद शुगर लेवल कम होने लगता है। लेकिन ध्यान रहे कि इसके अधिक सेवन से शुगर लेवल बहुत कम भी हो सकता है, जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में इनका सेवन करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    इन सामान्य घरेलू उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर से जरूर परामर्श लें।