प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    नई दिल्ली. एशियाई हॉकी महासंघ हॉकी इंडिया के कोचों, अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों के लिये इस महीने तीन वर्चुअल शैक्षणिक कार्यशालाओं का आयोजन करेगा। एएचएफ पिछले 11 महीने से हर 30 दिन पर ऐसी कार्यशाला का आयोजन कर रहा है।  

    इसमें 12 से 30 कोच और अंपायर भाग लेंगे। अंपायरों को फैसले लेने के विभिन्न पहलुओं की तकनीकी जानकारी दी जायेगी जबकि कोचों को गोल स्कोरिंग के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया जाएगा। यह कार्यशाला निशुल्क होगी।   

    हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बम ने कहा,‘‘हमारे कोचों, अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों को कार्यशालाओं से काफी फायदा हुआ है। हम इसके लिए एशियाई हॉकी महासंघ के शुक्रगुजार हैं।” कार्यशाला 19, 20 और 27 जून को आयोजित की जाएगी। (एजेंसी)