येदियुरप्पा को बदलने की चर्चा के बीच जेपी नड्डा ने कहा- कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने किया अच्छा काम

    Loading

    पणजी: कर्नाटक (Karnataka) में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा (J P Nadda) ने रविवार को किसी तरह के नेतृत्व संकट से इनकार किया और कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा (B S Yeddyurappa) ने अच्छा काम किया है। नड्डा ने अपने दो दिवसीय गोवा दौरे के आखिरी दिन संवाददाताओं से कहा, ”येदियुरप्पा ने अच्छा काम किया है। कर्नाटक अच्छा कर रहा है। वह अपने तरीके से चीजों का ध्यान रख रहे हैं।”       

     यह पूछे जाने पर कि क्या दक्षिणी राज्य में नेतृत्व का संकट है तो नड्डा ने कहा, “आप ऐसा महसूस करते हैं। हमें ऐसा नहीं लगता।” नड्डा की यह टिप्पणी इसलिये महत्वपूर्ण है क्योंकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा है कि जब उन्हें आज शाम भाजपा आलाकमान से पद पर बने रहने के संबंध में निर्देश दिया जाएगा, तो वह उचित निर्णय लेंगे।     

    येदियुरप्पा ने एक सवाल के जवाब में बेलगावी में कहा था, ”शाम आने के बाद, आपको इसके बारे में भी पता चल जाएगा। निर्देश मिलने के बाद मैं एक उचित निर्णय लूंगा।”(एजेंसी)