मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Corona Virus) लगातार बेकाबू हो है। सोमवार को जारी महाराष्ट्र के कोविड आंकड़ों से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि, ये खतरनाक वायरस राज्य में किस कदर बेकाबू हो चूका है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 (Covid-19) के 47,288 नए मामले सामने आए हैं और राज्य में अब संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 30,57,885 हो गए हैं। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की चपेट में आने से 155 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से अब तक 56,033 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुंबई में कोरोना का खतरनाक रूप
मुंबई (Mumbai) में कोरोना अब काफी खतरनाक ले चूका है। सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में पिछले 24 घंटों में 9,857 कोरोना मामले सामने आए हैं जबकि 21 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 4,62,302 हो गई है। पिछले 24 घंटों में इस वायरस की चपेट में आए 3357 लोग अलग-अलग अस्पतालों से ठीक हो कर डिस्चार्ज हुए हैं। जिसके बाद मुंबई में 3,74,985 कुल रिकवरी दर्ज की गई है।
Mahrashtra reports 47,288 new #COVID19 cases, 26,252 discharges and 155 deaths.
Total cases: 30,57,885
Total discharges: 25,49,075
Death toll: 56,033
Active cases: 4,51,375 pic.twitter.com/a9YLlwdzsu— ANI (@ANI) April 5, 2021
Mumbai: Night curfew in Maharashtra between 8pm and 7am from today, as a part of new regulations to control the spread of COVID19
Visuals from Dadar East market and Crawford market pic.twitter.com/Au54bofFS2
— ANI (@ANI) April 5, 2021
राज्य के कई हिस्सों में लगा है सख्त नाइट कर्फ्यू
महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते फिलहाल कई प्रमुख शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुंबई सहित पुणे में सख्त नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ प्रशासन ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी की है जिनमें होटल, रेस्त्रां और दुकाने नाइट कर्फ्यू के दौरान बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं ज़रूरी सेवाओं में छूट दी गई है।