corona
Representative Image

    Loading

    नयी दिल्ली. फिलहाल देश (India) में कोरोना (Corona) संक्रमण के मामलों की रफ्तार अब थमती हुई दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1 लाख 27 हजार 510 मामले सामने आए हैं। वहीं इस अवधि में 2795 मरीजों की मौत भी हुई है। देश में फिलहाल संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2 करोड़ 81 लाख 75 हजार 044 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी फिलहाल कम होकर 18 लाख 95 हजार 520 पर टिक गई है। 

    अगर हम स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों को देखें तो आज मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार 19वें दिन संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या नए मामलों से अधिक रही है। वहीं देश में अभी तक 2 करोड़ 59 लाख 47 हजार 629 लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं, जिनमें से 2,55,287 लोग पिछले 24 घंटे में ठीक हुए। इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दैनिक दर अब 6.62 % हो गई है है, यह लगातार आठ दिन से 10 % से कम बनी हुई है। 

    क्या हैं महाराष्ट्र के हाल :

    महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में बीते 24 घंटे के भीतर 15 हजार 77 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इस हिसाब से यह संख्या 15 मार्च के बाद सबसे कम हैं। इससे पहले 15 मार्च को 15 हजार 51 कोरोना के केस सामने आए थे। इसके साथ ही राज्य में बीते 24 घंटे के भीतर 33 हजार कोरोना संक्रमित इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं।  इसके साथ साथ ही 184 लोगों की जान इस भयानक संक्रमण से हुई है।  

    बता दें कि  महाराष्ट्र में कोरोना से रिकवरी रेट फिलहाल 93.88% हो गया है। जबकि यहां मृत्यु दर 1.66% है। राज्य में फिलहाल 2 लाख 53 हजार 367 एक्टिव कोरोना केस हैं।