खुशखबरी : दिसंबर 2023 से अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

    Loading

    नई दिल्ली : सबके आस्था का प्रतीक भगवान श्री राम का मंदिर है। सालों चले विवाद के बाद भगवान राम का मंदिर बन रहा है और सभी राम भक्त मंदिर के दर्शन करने की आस लगाए हुए है ,तो आपके लिए एक खास खबर है। जिसे सुनकर आप भी खुश हो जायेंगे। जी हां अब श्रद्धालु को दर्शन करने के लिए ज्यादा राह नहीं देखनी पड़ेगी क्योकि दिसंबर 2023 तक मंदिर का द्वार आपके लिए खुलने वाला है। 

    राम मंदिर ट्रस्ट का बयान

    राम मंदिर ट्रस्ट ने एक आधिकारिक बयान दिया है जिसमें कहां गया है कि राम मंदिर का निर्माण 2025 तक पूरा हो जायेगा लेकिन इससे पहले यानी दिसंबर 2023 से ही भक्तजन और पर्यकट मंदिर और भगवान श्री राम की प्रतिमा का दर्शन कर सकेंगे। इस बारे में ट्रस्ट ने और आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया है कि उम्मीद है कि आने वाले 2025 में मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा। इससे पहले यानी दिसंबर 2023 सही आप भगवान राम मंदिर दर्शन कर सकेंगे। 

     वहा भगवान श्री राम मंदिर के अलावा म्यूजियम, रिसर्च सेंटर और डिजिटल अभिलेखागार भी बनाने वाला है। जिसका आप दीदार कर सकेंगे। आपके जानकारी के लिए बता दें कि मंदिर परिसर यह 110 एकड़ भूमि में बनाया जा रहा है। इससे पहले राम मंदिर परिसर मात्र 67 एकड़ जगह पर था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि राम मंदिर ट्रस्ट ने मौजूदा परिसर की जगह की भूमि का अधिग्रहण किया है। इस वजह से मंदिर परिसर का विस्तार हुआ है। 

    आपको बता दें कि मंदिर की भव्यता को देखते हुए वहां इस मंदिर के 5 मंडप बनाये जा रहे है। साथ ही बन रहे गर्भगृह का काम 2023 के आखिर तक पूरा हो जायेगा। राम मंदिर ट्रस्ट ने बताया है कि गर्भगृह के पूरी तरह निर्माण के बाद भगवान राम को शिफ्ट किया। हालांकि मंदिर का निर्माण कार्य अनेक चरणों में होगा। लेकिन 2023 तक मंदिर के द्वार भक्त के लिए खोले जायेंगे।