आज गूगल डूडल मना रहा रुडोल्फ़ वाइगल की 138वीं जयंती

    Loading

    गूगल डूडल आज पोलिश आविष्कारक, डॉक्टर और इम्यूनोलॉजिस्ट रुडोल्फ़ वाइगल का 138वां जन्मदिन (Rudolf Weigl 138th Birthday) का जश्न मना रहा है। गौरतलब हो कि उन्होंने महामारी टाइफस (Epidemic Typhus) के खिलाफ पहला प्रभावी टीका बनाया था। जो सबसे खतरनाक और पुरानी बीमारियों में से एक है। 

    रुडोल्फ स्टीफन जान वीगल एक पोलिश जीवविज्ञानी, चिकित्सक और आविष्कारक थे। उन्होंने सबसे अधिक महामारी टाइफस का पहला प्रभावी टीका बनाने की ख्याति प्राप्त की थी। उन्होंने Lwów में वेइगल इंस्टीट्यूट की स्थापना की, जहाँ उन्होंने वैक्सीन के कई अनुसंधान किये थे।

    आपके अथक परिश्रम से दुनिया पर छाने वाले  रुडोल्फ़ वाइगल ने एक छोटी सी जूं का अध्ययन करने से लेकर हजारों मानव जीवन बचाने का महान कार्य किया था। ‘नवभारत’ की ओर से रुडोल्फ़ वाइगल को जन्मदिन मुबारक हो!