देश में 316 जिलों में कोरोना का बढ़ा ग्राफ, 10 राज्यों में संक्रमण दर 25 प्रतिशत से ज्यादा

    Loading

     नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजन किया। जिसमें जानकारी देते हुए स्वास्थ्य संयुक्त सचिव लव अग्रवाल (Joint Secretary Lov Agarwal) ने कहा, “देश के करीब 316 जिलों में कोरोना का ग्राफ बड़ी तेजी से बढ़ा है। वहीं 10 ऐसे राज्य जहां संक्रमण दर 25 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है।”

    83 प्रतिशत से ज्यादा लोग हुए ठीक 

    लव अग्रवाल ने कहा, “देश में अब तक 83.26% मामले ठीक हुए हैं। देश में करीब 37.1 लाख सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 3 मई को रिकवरी रेट 81.3% थी जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,62,727 मामले दर्ज़ किए गए हैं।”

    12 रज्यो में एक लाख से ज्यादा मामले 

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 16 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।”

    2 सप्ताह से 187 जिलों में मामलों में गिरावट

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए जानकारी के अनुसार, देश में 24 राज्य शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15% पॉजिटिविटी रेट 8 में है। 5% से कम पॉजिटिविटी रेट 4 में है। वहीं पिछले 2 सप्ताह से 187 जिलों में मामलों में गिरावट देखी गई है।”