संबित पात्रा (Photo Credits-ANI Twitter)
संबित पात्रा (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: पंजाब की राजनीति में कांग्रेस (Congress) की दिक्कतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu,) के सलाहकार मालविंदर सिंह माली के दो अलग-अलग फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ गया है। जिससे सीएम अमरिंदर सिंह नाराज हैं। दूसरी ओर कश्मीर (Kashmir) और पाकिस्तान (Pakistan) को लेकर किए गए पोस्ट के मसले पर बीजेपी आक्रामक हो गई है। संबित पात्रा (Sambit Patra) ने नवजोत सिंह सिद्धू पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने सिद्धू के बहाने पूछा कि क्या राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कहने पर एडवाइज़र को नियुक्त किया गया था।

    बता दें कि पाकिस्तान और कश्मीर पर नवजोत सिंह सिद्धू के एडवाइज़र के बयान पर संबित पात्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के दोनों एडवाइज़र के बयान बहुत ही दुखद हैं। क्या नवजोत सिंह सिद्धू के एडवाइज़र को राहुल गांधी के कहने पर नियुक्त किया गया था? इसका जवाब नवजोत सिंह सिद्धू और राहुल गांधी दें।

    संबित पात्रा का बयान-

    गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने कश्मीर और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर विवादित पोस्ट किया था। एक तरफ उन्होंने कश्मीर को एक अलग देश बता दिया था और आगे लिखा कि भारत-पाकिस्तान अवैध कब्जेदार हैं। जबकि इंदिरा गांधी पर एक आपत्तिजनक स्केच साझा किया था। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पहले अपने घर को बचाएं फिर दुनिया में शोर मचाएं।