Chief Minister of West Bengal mamata banerjee-condemns-remarks-on-prophet-mohammad-demands-arrest-of-accused-bjp-leaders
File Photo

  • ममता का बीजेपी की तरफ इशारा , कहा कुछ लोग जाकिर हुसैन पर बना रहे दबाव.
  • ममता: जिम्मेदारी से नहीं भाग सकता रेलवे.

Loading

बहरामपुर. बीते बुधवार की रात को पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों द्वारा बम से किये गए हमले में राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जहाँ इस केस को अब CID के जिम्में सौंपा गया है। वहीं आज राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Bannerjee) ने भी कोलकाता के SSKM अस्पताल जाकर मंत्री जाकिर हुसैन से मुलकात की है।

आज घायल मंत्री जाकिर हुसैन से हुई अपनी मुलकात के बाद CM ममता बनर्जी ने मोदी सरकार और बीजेपी पर कई आरोप लगाये। उनका कहना था कि, जाकिर हुसैन पर बुधवार को बम से किया गया हमला एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा थी। कुछ लोग जाकिर हुसैन पर यह दबाव बना रहे हैं कि वह उनकी पार्टी में शामिल हों। उनका यह भी कहना था कि जाकिर हुसैन पर हमला रेलवे परिसर में हुआ था, इसलिए केन्द्रीय उपक्रम की इस पर जवाबदेही बनती है।

गौरतलब है कि इस घटना के बाद जहाँ अब राज्य की पुलिस हाई अलर्ट पर है। वहीं आज गुरुवार सुबह बंगाल CID की एक टीम मुर्शिदाबाद में उस जगह पहुँच गयी, जहां पर मंत्री पर बम से हमला हुआ था। इस मामले में CID ने एक केस भी दर्ज किया है, और अपनी जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि बीती बुधवार रात को हुए मुर्शिदाबाद में हमले में कुल 26 लोग घायल हुए थे। इनमें से कुल 12 लोगों को को कोलकाता रेफर कर दिया गया है।

वहीं हमले में घायल राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन को कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती कार्य गया है। इधर राज्य की मुख्यमंत्री ने इस घटना को एक राजनीतिक साजिश करार दिया है और बीजेपी की और इशारा करते हुए कहा है कि कुछ लोग जाकिर हुसैन पर यह दबाव बना रहे हैं कि वह उनकी पार्टी में शामिल हों। फिलहाल इस मामले की जांच राज्य CID कर रही है। 

इस घटना पर ममता बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मंत्री जाकिर हुसैन पर हमला एक सोची-समझी साजिश थी। कुछ (पार्टी के) लोग पिछले कुछ महीने से जाकिर हुसैन पर दबाव बना रहे थे, कि वह उनकी पार्टी में शामिल हों। मैं अधिक जानकारी नहीं दूंगी क्योंकि जांच जारी है।” उन्होंने कहा कि हमलावर स्पष्ट तौर पर हुसैन के आने के बारे में जानते थे और शायद उनका पीछा कर रह थे। बनर्जी ने कहा कि सिर्फ सीआईडी नहीं, बल्कि राज्य एसटीएफ और ‘काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स’ (सीआईएफ) भी जांच में सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री ने हमले में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को पांच-पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने पूछा, ‘‘ जब हमला रेलवे स्टेशन पर हुआ, तो रेलवे सुरक्षा में चूक की अपनी जिम्मेदारी से इनकार कैसे कर सकती है? हमले के समय स्टेशन पर कोई सुरक्षा कर्मी नहीं था। वहां बिजली भी नहीं थी, बिल्कुल अंधेरा था। रेलवे पुलिस आखिर क्या कर रही थी?”

उन्होंने कहा कि रेलवे को जांच में सहयोग करना चाहिए। बनर्जी ने कहा, ‘‘ रेलवे स्टेशन, रेलवे की सम्पत्ति है। रेलवे पुलिस उसकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। यह हमारे अधिकार-क्षेत्र में नहीं आता।” बनर्जी ने बताया कि हमले में 26 लोग घायल हुए हैं। राज्य सरकर ने घटना की जांच अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी है। बनर्जी ने कानून एवं व्यवस्था के बदतर होने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि घटना रेलवे स्टेशन के अंदर हुई और परिसर केन्द्र के अधीन आता है। इस बीच, भाजपा नेतृत्व ने इसे राज्य सरकार की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश करार देते हुए बनर्जी पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार ने कहा, ‘‘ यह घटना दर्शाती है कि यहां कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है। क्या रेलवे राज्य में शासन करता है? ऐसी बातों से कुछ नहीं होगा। वह (ममता) राज्य की गृह मंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ही रूप में विफल हो चुकी हैं।” 

गौरतलब है कि श्रम राज्य मंत्री हुसैन बुधवार को स्टेशन के 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर रात करीब 10 बजे कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, जब उन पर हमला हुआ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘ यह घटना दिखाती है कि पश्चिम बंगाल मंत्रियों के लिए भी सुरक्षित नहीं है। सरकार कानून एवं व्यवस्था कायम रखने में नाकाम है।” इस बीच, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की रैली पर बुधवार की रात उत्तरी कोलकाता के बेालघटा इलाके में अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिय था। इस घटना में पार्टी के उत्तरी कोलकाता के जिला अध्यक्ष शिवाजी सिंघा रॉय सहित भाजपा के दो कार्यकर्ता घायल हो गए थे। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।