नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार को देश और दुनिया भर में फैले बंगाली समुदाय को बांग्ला नव वर्ष ‘‘पोइला बोइशाख” (Poila Boishakh) की शुभकामनाएं दीं और इस अवसर पर उनके उत्तम स्वस्थ व सुख-समद्धि की कामना की।
পুণ্যভূমি পশ্চিমবঙ্গে নববর্ষে নতুনের সূচনা হোক, রাজ্য প্রগতির পথে এগিয়ে যাক ! pic.twitter.com/pioL9mn5ik
— Narendra Modi (@narendramodi) April 15, 2021
A New Year and a resolve for new beginnings and progress for the great land of West Bengal! pic.twitter.com/JYpwx6SxAy
— Narendra Modi (@narendramodi) April 15, 2021
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘बंगाल के लोगों का प्यार और उत्साह मन को छू जाता है। भारत और दुनिया भर में फैले बंगाली समुदाय के सभी लोगों को पोइला बोइशाख पर बधाई! नया वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वस्थ लेकर आए।” बैशाख महीने का पहला दिन बंगाली समुदाय के लिए खास स्थान रखता है। इस दिन को बंगाली समुदाय ‘‘पोइला बोइसाख” यानि नव वर्ष के रूप में धूमधाम से मनाते हैं।