Uttar Pradesh elections : demand for the name of Priyanka Gandhi for the post of CM before election in the Congress
File

Loading

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, “यूपी में बीजेपी के राज में महिलाएं असुरक्षित हैं। पिछले एक सप्ताह में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की 13 भयावह घटनाएं घटी। उन्होंने कहा, “खबरों के अनुसार चार घटनाओं में पीड़िता की हत्या कर दी गई या पीड़िताओं ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद भी यूपी में बीजेपी सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।” 

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें 9 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर यानी एक हफ्ते में प्रदेश में हुई घटनाओं को दर्शाया हुआ है।

‘फोटोसेशन’ जरूरी है, 

सिर्फ महिला सुरक्षा ही नहीं प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ के फोटोशूट पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में हुई घटनाएं महिला सुरक्षा की दुर्गति विचलित करती है। सीएम साहब को महिला सुरक्षा पर ‘स्पेशल सेशन’ करने का समय नहीं है, लेकिन ‘फोटो सेशन’ चालू है।”

बीजेपी की अपराधियों को संरक्षण देने वाली संस्कृति 

प्रियंका गांधी ने एक चार्ट साझा करते हुए कहा कि, पिछले एक सप्ताह में 9 से 15 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की 13 घटनाएं घटी। इसमें भी योगी सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। इसलिए उन्होंने आगे कहा, “भाजपा की संस्कृति ही अपराधियों को संरक्षण देने वाली है।”

इससे पहले भी प्रियंका ने यूपी के कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर हमला किया था।

हाथरस मामला 

गौरतलब है कि, 14 सितंबर को हाथरस के एक गांव में 19 वर्षीय दलित लड़की से अगड़ी जाति के चार लड़कों ने कथित रूप से बलात्कार किया था। जिसके बाद पीड़ित की 29 सितंबर को दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। पीड़ित की 30 सितंबर को रात के अंधेरे में उसके घर के पास ही अंत्येष्टि कर दी गयी थी। उसके परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने जल्द से जल्द उसका अंतिम संस्कार करने के लिये मजबूर किया। 

इस मामले के बाद देश भर के विपक्षियों ने बीजेपी की जमकर आलोचना की है। वहीं कांग्रेस लगातार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला कर रही है। अब प्रियंका गांधी ने बीजेपी को अपराधियों को संरक्षण देने वाली पार्टी बताया है।