75th-republic-day-Padma-Awards-2024

Loading

नई दिल्ली: भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) की पूर्व संध्या पर इस साल दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2024) के नामों की घोषणा कर दी है। इन नामों में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली हस्तियों के नाम शामिल हैं। सरकार ने इस साल 34 विभूतियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने निर्णय लिया गया है। पद्म पुरस्कार से ऐसे गुमनाम नायकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो आम जनजीवन के लिए प्रेरणा हैं और उनकी जीवन गाथा लोगों को सकारात्मक संदेश दे सकती है। पद्म अवार्ड के लिस्ट में पार्वती बरुआ, जागेश्वर यादव, चार्मी मुर्मू, सोमन्ना, सर्वेश्वर, सांगथाम समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि पद्म अवार्ड भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के बाद सबसे महत्वपूर्ण सम्मान माना जाता हैं। इस अवार्ड को तीन श्रेणियों में (पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री) दिया जाता है। 

इन्हें मिलेगा पद्म पुरस्कार 

  • पार्वती बरुआ, 67 वर्ष, असम, सोशल वर्क (एनिमल वेलफेयर)
  • जागेश्वर यादव, 67 वर्ष, छत्तीसगढ़ सोशल वर्क (आदिवासी)
  • चामी मुर्मू, 52 वर्ष, झारखंड सोशल वर्क (पर्यावरण)
  • गुरविंदर सिंह, 53 वर्ष, हरियाणा, सोशल वर्क (दिव्यांग)
  • सत्य नारायण बलेरी, 50 वर्ष, केरल (एग्रीकल्चर)
  • दुक्खू माझी, 78 वर्ष, पश्चिम बंगाल सोशल वर्क (पर्यावरण)
  • के चेल्लामल, 69 साल, अंडमान एंड निकोबार (एग्रीकल्चर)
  • संगथंकिमा, 63 साल, मिजोरम, सोशल वर्क (चिल्ड्रन)
  • हेम चंद्र माझी, 70 साल, छत्तीसगढ़ (आयुष)
  • यानुंग जमोह लेगो, 58 साल, अरुणाचल प्रदेश (एग्रीकल्चर)
  • सोमन्ना, 66 वर्ष, कर्नाटक, सोशल वर्क (आदिवासी)
  • सर्वेश्वर बासुमेतेरी, 61 वर्ष, असम, (एग्रीकल्चर)
  • प्रेमा धनराज, 72, कर्नाटक (मेडिसिन)
  • उदय विश्वनाथ देश पांडेय, 70 वर्ष, महाराष्ट्र (मलखंभ कोच)
  • याज्की मॉनेकशॉ इटालिया, 72 वर्ष, गुजरात (Indigenous-Sickle Cell)
  • शांति देवी पासवान और शिवान पासवान, मधुबनी बिहार (पेंटिंंग)
  • रतन कहार, 88 वर्ष, पश्चिम बंगाल, कला (लोकगीत गायन)
  • अशोक कुमार बिस्वास, 67 वर्ष, बिहार (पेंटिंंग)
  • बालाकृष्णा सदानाम पुथिया वीतिल, 79 वर्ष, केरल, आर्ट, ( कथककली)
  • उमा माहेश्वरी डी, 63 वर्ष, आंध्रप्रदेश, कला (स्टोरी टेलिंंग)
  • गोपीनाथ स्वेन, 105 वर्ष, उड़ीसा, आर्ट (भजन गायन)
  • स्मृति रेखा चाखमा, 63 वर्ष, त्रिपुरा आर्ट (टेक्सटाइल)
  • ओम प्रकाश शर्मा, 85 वर्ष, मध्य प्रदेश आर्ट (थिएटर-फॉक)
  • नारायन EP, 67 वर्ष, केरल कला (डांस)
  • भागवत प्रधान, 85 वर्ष, उड़ीसा, कला (डांस)