PHOTO - ANI
PHOTO - ANI

Loading

जयपुर: राजस्थान के जयपुर (Jaipur) स्थित भोजपुरा गांव में एक हादसा हो गया। यहां एक मासूम बोरवेल (borewell) में गिर गया है। घटना की जानकारी मिलती ही बचाव दल मौके पर पहुंचा है। बचाव कार्य चल रहा है। वहीं भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए हैं। बच्चे के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा  रहा है कि बच्चा खेलते खेलते करीब 300 फिट गहरे बोरवेल में गिर गया।  

जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर में एक 9 साल का बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल में (Child fell in borewell in jaipur) गिर गया। सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने बताया कि जोबनेर थाना के भोजपुरा इलाके में 9 वर्षीय लक्की 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। सिविल डिफेंस, SDRF की टीम और सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद है। उसे बाहर निकालने का प्रयास जारी है। 

बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे सुबह गांव के खेत में खेल रहे थे। एक बच्चे ने बोरवेल पर रखे पत्थर को हटा दिया और उसमे गिर गया। बताया जा रहा है कि बोरवेल लंबे समय से बंद पड़ा है। इसलिए उसपर पत्थर रख दिया गया था। हादसे के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। फलहाल रेस्क्यू जारी है।