नई दिल्ली : दिल्ली से आ रही बड़ी खबर के मुताबिक दिल्ली के लॉरेंस रोड इंडस्ट्रियल एरिया (Lawrence Road Industrial Area) में एक फैक्ट्री के बेसमेंट में भीषण आग (Major Fire) लग गई है। गोदाम में आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। केशवपुरम इंडस्ट्रियल एरिया के लॉरेंस रोड स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई है।
#WATCH दिल्ली: केशव पुरम इंडस्ट्रियल एरिया में एक गोदाम में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद है। आग पर काबू पा लिया गया है। pic.twitter.com/OxJvQemtds
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2023
दमकल के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है, आगे की जानकारी के लिए बने रहें।