नई दिल्ली. देश की राजधानी से आ रही बड़ी खबर के अनुसार,दिल्ली (Delhi) के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (LG. VK Saxena) और आप सरकार के बीच अब हो रही सियासी जंग अब लगातार तेज होती दिख रही है।
दरअसल आज यानी बुधवार को बीच प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आप सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने उपराज्यपाल द्वारा आप नेताओं को भेजे गए लीगल नोटिस की कॉपी को फाड़ दिया और कहा कि वह इस कृत्य के लिए माफी नहीं मांगेगे।
AAP MP @SanjayAzadSln ने LG VK Saxena के Defamation Notice का दिया करारा जवाब 🔥 pic.twitter.com/t9M6NWtVAW
— AAP (@AamAadmiParty) September 7, 2022
इसी के साथ उन्होंने उपराज्यपाल पर भी करोड़ों-अरबों की हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया है। पता हो कि, उपराज्यपाल ने ‘आप’ नेताओं पर छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए उन्हें मानहानि नोटिस भी भेजा था।