Mallikarjun-Kharge
Photo: ANI/ Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार (19 अक्टूबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव (Congress President Election) में उनके प्रतिद्वंदी रहे शशि थरूर (Shashi Tharoor) को बधाई दी। अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि, मैं अपने साथी शशि थरूर को बधाई देना चाहता हूं। मैं उनसे मिला और चर्चा की है कि पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जाए।

    पार्टी के नए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सोनिया गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में हमने केंद्र में दो बार अपनी सरकार बनाई। आजादी के 75 सालों में कांग्रेस ने इस देश के लोकतंत्र को मजबूत किया और संविधान की रक्षा की है। आज लोकतंत्र खतरे में हैं और संविधान पर हमले हो रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने आंतरिक चुनाव लोकतंत्र को मजबूत किया है।

    “फासीवादी ताकतों के खिलाफ लड़ना होगा”

    खड़गे ने आएगी कहा कि, आज महंगाई आसमान पर है। सरकार द्वारा देश में नफरत फैलाई जा रही है। इसके खिलाफ राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। देश उनके संघर्ष के साथ है। उन्होंने मुझसे बात कर बधाई दी और कहा कि, मैं कांग्रेस के सिपाही के तौर पर काम करता रहूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि, कांग्रेस में सब बराबर हैं। हम सभी को पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह काम करना है, पार्टी में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं होता है। हमें उन फासीवादी ताकतों के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा जो लोकतंत्र और संविधान पर हमला कर रही हैं। 

    केंद्र सरकार पर बोला हमला 

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खड़गे ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, दिल्ली की सत्ता में बैठी सरकार केवल बड़ी बातें करती है। खोखला चना, बाजे घना। देश को तानाशाही की भेंट नहीं चढ़ाया जा सकता। सबको सड़क से संसद तक लड़ना होगा। गरीब परिवार में जन्में एक कार्यकर्ता को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है, इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं।

    मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार 

    उल्लेखनीय है कि, बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने जीत हासिल की है।  खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर (Shashi Tharoor) को महज 1072 वोट मिले हैं। खड़गे 26 अक्टूबर कोकांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में  कार्यभार संभालेंगे।