rahul-akhilesh
क्या अखिलेश ने भी छोड़ा INDIA का साथ

Loading

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से मिली बड़ी खबर के अनुसार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी अब राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyaay Yatra) में शामिल नहीं होंगे। ऐसे में अब लाख टके का यह सवाल उठता है कि, क्या अखिलेश ने भी अब INDIA गठबंधन से किनारा कर लिया है? 

सीट शेयरिंग पर नहीं बनी बात  

राहुल की यात्रा में अखिलेश के शामिल न होने की वजह सीट शेयरिंग बताई जा रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस में अब तक सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनी है। बताया जा रहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश की प्रियंका और खरगे से बात हुई थी लेकिन इसको लेकर कोई भी सार्थक बात नहीं हुई या बनी।

क्या बोले अखिलेश 

गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीते सोमवार को कहा था कि, “अभी बातचीत चल रही है, उनके पास से लिस्ट आ गई है, हमने भी उन्हें लिस्ट दे दी है। जैसे ही सभी सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी उनकी न्याय यात्रा में शामिल होगी।” 

पहले स्वीकार लिया था खड़गे का निमंत्रण

हालांकि इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख ने राहुल की इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा था कि, वह अमेठी या रायबरेली में यात्रा में भाग लेंगे। हालांकि, फिर इन दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत में कोई प्रगति नहीं होने के कारण ऐसी खबरें निकलीं  की सपा अखिलेश यादव प्रमुख यात्रा से दूर रहेंगे। इअसे मं आज उनके ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं होने के पूरे आसार हैं।