bsf
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. आज BSF ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गुरदासपुर क्षेत्र में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी है। मामले पर अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ की इस कोशिश का आज सुबह करीब 8 बजे पता चला। ऐसा भी बताया जा रहा है कि घुसपैठिया हथियारबंद था। साथ ही BSF फिलहाल इलाके में तलाश अभियान चला रहा है। 

    जानकारी के अनुसार आज अमृतसर में BSF को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल BSF ने आज जिले की तहसील अजनाला की बीओपी चन्ना के पास पाक घुसपैठिये को ढेर कर दिया है। यह कार्रवाई तब की गई जब BSF की ओर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

    पता हो कि, BSF ने बीते 31 दिसंबर को बताया था कि, साल 2022 में पंजाब फ्रंटियर के BSFजवानों ने अत्यंत उच्च स्तर की सतर्कता और सतर्कता बनाए रखी है। नतीजतन, BSF ने सफलतापूर्वक 22 ड्रोनों का पता लगाया और उन्हें पकड़ लिया और विभिन्न घटनाओं में 316।988 किलोग्राम हेरोइन, 67 हथियार 850 राउंड जब्त किए, 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया और 23 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था।