नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा, परवेश वर्मा और तेजिंदर सिंह बग्गा के बाद के अब भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक ओपी शर्मा ने अरविन्द केजरीवाल को आतंकवादी कहा है। शर्मा ने कहा,
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा, परवेश वर्मा और तेजिंदर सिंह बग्गा के बाद के अब भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक ओपी शर्मा ने अरविन्द केजरीवाल को आतंकवादी कहा है। शर्मा ने कहा, "अरविन्द केजरीवाल एक भ्रष्ट आदमी है। आतंकवादियों के साथ उनकी सहानुभूति है। वह पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता की भूमिका निभाते हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं और भारतीय सेना पर सवाल उठाते हैं। वास्तव में आतंकवादी शब्द उनके लिए सबसे उपयुक्त है।"
गौरतलब हो कि दिल्ली भाजपा ने अपनी चुनावी रैलीओं में शाहीनबाग को मुद्दा बनाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को आतंकवादी कहा था। लेकिन सभी भाजपा नेताओं को दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुँह की खानी पड़ी है। इन सभी को अपने-अपने क्षेत्र से करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आम आदमी पार्टी की प्रचंड बहुमतों से जीत हुई है। भाजपा ने दिल्ली चुनाव के दौरान बिरयानी, शाहीन बाग, बांग्लादेश, पाकिस्तान और आतंकवादी जैसे शब्दों का लगातार प्रयोग किया था।