Sanjay Raut
संजय राउत (फाइल फोटो)

Loading

मुंबई: शनिवार की रात को उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर अतीक अहमद (Atique Ahmad) और उसके भाई अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद हर कोई उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना कर रहा है। इस मर्डर केस पर ठाकरे गुट के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कमेंट किया है। आइए जानते है राउत ने क्या कहा… 

उत्तर प्रदेश में 144 लागू 

संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा, ‘प्रयागराज में कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में 144 लागू किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार वहां की स्थिति को संभालने में सक्षम है। पुलिस के सामने ऐसी हत्या होना गंभीर बात है। अतीक के बेटे का एनकाउंटर हुआ, उसका कुछ लगा नहीं। ऐसा एनकाउंटर मुंबई में भी हो चुका है’।

मुंबई में भी हुए एनकाउंटर 

राउत (Sanjay Raut) ने आगे कहा, ‘अगर पुलिस हिरासत में हत्याएं हो रही हैं तो यह कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। गुंडागर्दी तोड़ने के लिए महाराष्ट्र के मुंबई में एनकाउंटर भी हो चुके हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनाया जाता है।’ राउत ने यह भी कहा कि अगर पुलिस बल में हत्याएं होती हैं तो कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान है।

लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े

अतीक अहमद हत्याकांड पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “ये एक राज्य का विषय है। किसी और राज्य की कानून व्यवस्था पर बयान देना सही नहीं। हालांकि दिनदहाड़े पुलिस के बंदोबस्त के बीच अगर हत्या होती है, तो ये गंभीर है। उस राज्य के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े होते हैं, चाहे वह माफिया ही क्यों न हो।”

सीबीआई ने भेजा अरविंद केजरीवाल को समन 

इस दौरान उन्होंने सीबीआई द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जारी किए गए समन के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने कहा, हम इस नीति के शिकार हैं। महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश इस नीति के शिकार हैं। जो सरकार के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें एजेंसी फॉलो करती है। हम जैसे लोगों से तुरंत पूछताछ की जाती है, यहां तक कि गिरफ्तार भी किया जाता है।’