PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

Loading

चंडीगढ़: पंजाब के बठिंडा सैन्य स्टेशन (Bathinda Military Station) पर 12 अप्रैल को हुई चार सैनिकों की हत्या के संबंध में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना में आरोपी ने आखिरकार अपना गुनाह कबूल कर लिया। निरंतर पूछताछ के बाद, आर्टिलरी यूनिट से गनर देसाई मोहन (Gunner Desai Mohan) नाम के एक व्यक्ति ने, जहां घटना हुई थी, एक इंसास राइफल (INSAS rifle) चोरी करने और अपने चार सहयोगियों की हत्या करने में अपनी संलिप्तता कबूल की है। उसने यह निजी कारणों से यह कृत्य किया था।  

भारतीय सेना (Indian Army) के अनुसार आरोपी जवान वर्तमान में पुलिस हिरासत में है और आगे के विवरण का पता लगाया जा रहा है। यह दोहराया जाता है कि जैसा कि पहले अनुमान लगाया गया था कि इस घटना में कोई आतंकी एंगल नहीं है। 

अधिकारियों ने बताया कि घटना के पीछे का उद्देश्य निजी था। उसकी उन जवानों से दुश्मनी थी। गौरतलब है कि 12 अप्रैल को बठिंडा में एक सैन्य स्टेशन के भीतर चार जवानों की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस संबंध में बठिंडा छावनी पुलिस थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। 

देसाई मोहन ने ही पहले बयान दिया था कि उसने गोलीबारी के बाद सफेद कुर्ता पजामा पहने, चेहरे और सिर को कपड़े से ढके हुए दो अज्ञात लोगों को बैरक से बाहर निकलते देखा था। उसने पुलिस प्राथमिकी में कहा था कि उनमें से एक के पास इनसास राइफल थी और एक अन्य के पास कुल्हाड़ी थी। बठिंडा सैन्य स्टेशन देश के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक है और इसमें सेना की कई संचालनात्मक इकाइयां स्थित है।