rahul gandhi
FILE- PHOTO

    Loading

    नई दिल्ली. आज कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। आज अपनी इस प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा है कि, अब केंद्र सरकार लोगों को आपस में लड़ा रही है। पूरे हिंदुस्तान में डर फैलाया जा रहा है। इस यात्रा का मकसद लोगों की आवाज को उठाना है। उन्होंने कहा कि ये यात्रा मेरे लिए एक ख़ास और अहम तपस्या है।

    गौरतलब है कि, भीषण ठंड और कोहरे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार सुबह करनाल के नीलोखेड़ी क्षेत्र में दोद्वा से फिर से शुरू हुई। यह पदयात्रा पानीपत से शनिवार को करनाल जिले में पहुंची थी। इस कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद सैकड़ों लोग करनाल में यात्रा में शामिल हुए हैं। 

    जानकारी हो कि, करनाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का गृह निर्वाचन क्षेत्र भी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी शैलजा ने हरियाणा में इस पदयात्रा में भाग लिया। यह यात्रा आज कुरुक्षेत्र पहुंचेगी जहां पवित्र ब्रह्म सरोवर क्षेत्र में गांधी शाम को ‘आरती’ करेंगे। 

    पता हो  कि, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बीते साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और आगामी 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ संपन्न होगी। यह पदयात्रा अभी तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे बडे और ख़ास राज्यों से गुजर चुकी है।