लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, 1954 से 2024 तक इन हस्तियों को मिल चुका है सम्मान

Loading

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक चेहरों में से एक और चेहरा देश के सातवें उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर बधाई दी।

बता दें कि भारत रत्न देने की शुरुवात तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने साल 1954 में की थी। क्या आप जानते हैं कि भारत रत्न से अब तक किन-किन हस्तियों को सम्मानित किया जा चुका है। अगर नहीं तो यहां पर देखें पूरी लिस्ट

1: सी. राजगोपालाचारी/ राजाजी – साल 1954

2: सर्वपल्ली राधाकृष्णन – साल 1954

3: सीवी रमन – साल 1954

4: भगवान दास – साल 1955

5: एम. विश्वेश्वरैया – साल 1955

6: जवाहरलाल नेहरू – साल 1955

7: गोविंद बल्लभ पंत – साल 1957   

8: धोंडो केशव कर्वे – साल 1958

9: बिधान चंद्र रॉय – साल 1961

10: पुरूषोत्तम दास टंडन – साल 1961

11: राजेंद्र प्रसाद – साल 1962

12: जाकिर हुसैन –   साल 1963

13:पांडुरंग वामन काणे –  साल 1963

14: लाल बहादुर शास्त्री  – साल 1966

15: इंदिरा गांधी – साल 1971

16: वीवी गिरी – साल 1975

17: के. कामराज – साल 1976

18: मदर टेरेसा – साल 1980

19: विनोबा भावे – 1983

20: खान अब्दुल गफ्फार खान – 1987

21: एमजी रामचन्द्रन – साल 1988

22: बीआर अंबेडकर – साल 1990

23: नेल्‍सन मंडेला – साल  1990

24: राजीव गांधी – साल 1991

25: वल्लभभाई पटेल – साल  1991

26: मोरारजी देसाई – साल 1991

27: अबुल कलाम आज़ाद -साल 1992

28: जेआरडी टाटा – साल 1992

29: सत्यजीत रे – साल 1992

30: गुलजारीलाल नंदा – साल 1997

31: अरुणा आसफ अली – साल 1997

32: एपीजे अब्दुल कलाम – साल 1997

33: एमएस सुब्बुलक्ष्मी – साल 1998

34: चिदम्बरम सुब्रमण्यम –  साल 1998

35: जय प्रकाश नारायण – साल 1999

36: अमर्त्य सेन – साल 1999

37: गोपीनाथ बोरदोलोई – साल 1999

38: रविशंकर – साल 1999

39: लता मंगेशकर – साल 2001

40: बिस्मिल्लाह खान – साल 2001

41: भीमसेन जोशी – साल 2009

42: सीएनआर राव – साल 2014  

43: सचिन तेंदुलकर – साल 2014

44: मदन मोहन मालवीय – साल 2015

45: अटल बिहारी बाजपेयी – साल 2015

46: प्रणब मुखर्जी – साल 2019

47: नानाजी देशमुख – साल 2019

48: भूपेन हजारिका – साल 2019

49: कर्पूरी ठाकुर – साल 2024  

50: लालकृष्ण आडवाणी – साल 2024