LG-SAXENA
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. जहां एक तरफ दिल्ली में छठ पूजा (Chhath Puja 2022 in delhi) की तैयारी अब जोर-शोर से जारी है. वहीं बीते 2 सालों में कोविड के कारण दिल्ली में भी कई प्रतिबंध लागू थे। गौरतलब है कि, प्रतिबंध की वजह से छठ पूजा का आयोजन भी जोर-शोर से नहीं हो पा रहा था। लेकिन कोविड के कमजोर हो जाने के बाद एक बार फिर दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी में तेजी आ गई है।

    इसी क्रम में अब यमुना से लेकर दिल्ली के अलग-अलग घाटों और झीलों पर सफाई अभियान चल रहा है। लेकिन इन सबके बीच दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एक ऐसा काम किया है जिससे दिल्लीवासियों के अंदर खुशी की लहर है।

    वहीं आज दिल्ली LG वीके सक्सेना (LG VK Saxena) ने यमुना पर निर्दिष्ट घाटों पर छठ पूजा को मंजूरी दी है, और राज्य के CM अरविंद केजरीवाल से भक्तों के लिए साफ घाट और पानी सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। इसके साथ ही LG सक्सेना ने CM अरविंद केजरीवाल को गुमराह करने और समय से पहले प्रचार करने के प्रति भी अपनी तरफ से आगाह किया है।

    गौरतलब है कि LG वीके सक्सेना ने शनिवार को भलस्वा झील का दौरा किया था। वहीं झील की गंदगी को देखकर वो खासा नाराज हुए थे। उन्होंने इस बाबत ट्वीट कर दिल्ली जल बोर्ड को इस गंदगी के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार बताया था। इतना ही नहीं समीप आ रही छठ पूजा को लेकर उसी दिन LG सक्सेना ने झील की सफाई का तत्काल आदेश दिया था। साथ ही इस दौरान उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों की भी मौके पर जमकर क्लास लगाई थी।