photo- ani
photo- ani

Loading

नई दिल्ली: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर (Khatu Shyam Temple) के लिए नए रेल मार्ग पर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने भारत में विरासत के स्थानों को जोड़ने के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया है। हमने खाटू श्याम जी को रेलवे सेवाओं से जोड़ने की व्यवस्था की है। सरकार के इस फैसले को लेकर अब खाटू श्याम को चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गए है।  

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि साल में करीब 50-60 लाख श्रद्धालु खाटू श्याम जी जाते हैं। जितने भी हमारे सांस्कृतिक धरोहर और श्रद्धा के स्थान है उनको जोड़ने की योजना रेलवने ने बनाई है। खाटू श्याम रेलवे के नेटवर्क से जुड़े सके उसकी व्यवस्था की गई है। हाल ही में इसके सर्वे को अनुमति मिली है। जल्द सर्वे पूरा कर काम शुरू करेंगे।

वहीं दूसरी ओर वंदे भारत के बाद वंदे मेट्रो को लाने की तैयारी कर ली है। जानकारी के अनुसार दिसंबर के आसपास वंदे मेट्रो बनकर तैयार होने की उम्मीद है। मेट्रो शहरों के आसपास की सिटीज की कनेक्टिविटी वंदे मेट्रो ट्रेन चलने से बढ़ जाएगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में कहा था कि वंदे मेट्रो, वंदे भारत एक्‍सप्रेस का एक अलग फॉर्मेट होगा। इसे 100 किलोमीटर से कम दूरी के शहरों के बीच में चलाया जाएगा। सेमी हाई स्‍पीड वंदे मेट्रो ट्रेन दिन में दो शहरों के बीच कई चक्‍कर लगाएगी।

वंदे मेट्रो ट्रेन से काफी सुविधा मिलेगी। यह हाइड्रोजन बेस्ड स्वदेशी ट्रेन होगी, जिसे भारतीय इंजीनियर्स डिजाइन कर रहे हैं। वंदे मेट्रो 125 से 130km की रफ्तार के साथ दौड़ेगी। इसका डिजाइन मुंबई सब-अर्बन की तर्ज तैयार किया जा रहा है।