दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, कहा- लॉरेंस बिश्नोई ही हत्यकांड का मास्टरमाइंड

    Loading

    नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड पर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी हरगोविंद सिंह धालीवाल  ने बताया कि, लॉरेंस बिश्नोई ही इस हत्यकांड का मुख्य साजिश करता है। उसके कहने  पर ही उसके साथी गोल्डी बरार ने अपने गुर्गो के हांथो इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, पूछताछ में उसने इस मामले में शामिल होने से इनकार कर चुका है। 

    आयुक्त ने कहा, “हत्या में कम से कम 5 लोग शामिल हैं। एक महाकाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला की हत्या में शामिल निशानेबाजों में से एक का करीबी सहयोगी है, हालांकि वह शूटिंग में शामिल नहीं था। असली शूटरों की जल्द होगी गिरफ्तारी।”

    धालीवाल ने बताया, “हत्या के पीछे का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई है…महाराष्ट्र पुलिस को  महाकाल उर्फ़ सिद्धेश हीरामन कांबले को  14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वह एक शूटर का करीबी सहयोगी है, लेकिन वह हत्या में शामिल नहीं है।

    जानकारी के अनुसार घटना में संतोष यादव और सौरभ महाकाल शामिल हैं और मामले की जांच की जा रही है। सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) कुलवंत कुमार ने कहा कि दोनों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। 

    पूछताछ में किया इनकार 

    इसके पहले दिल्ली पुलिस ने इस  मामले पर लॉरेंस बिश्नोई से तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी। जिसमें उसने इस मामले को खुद से अलग कर लिया था। बिश्नोई ने कहा था कि, मुसेवाला की हत्या उसने गैंग ने की है, लेकिन इसमें उसका कोई लेना देना नहीं है।

    पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात हमलावारों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले, लॉरेंस ने जांचकर्ताओं को बताया था कि कनाडा में रहने वाला गोल्डी बरार सहित उसके गिरोह के सदस्यों ने साजिश रची और मूसेवाला की हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया था कि लॉरेंस पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है और उसने अब तक अपने गिरोह के सदस्यों के नामों का खुलासा नहीं किया है, जो हत्या के असली साजिशकर्ता हैं।