FILE- PHOTO
FILE- PHOTO

Loading

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन (International Police Organization) यानी इंटरपोल (Interpol) ने भगोड़े बिजनेसमैन मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को बड़ी राहत दे दी है। बगोड़े के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) हटा लिया है। यह सीबीआई और ईडी के के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यह फैसला मेहुल चोकसी द्वारा एंटीगुआ हाई कोर्ट में दायर एक  याचिका पर सुनवाई के बाद आया है। इस फैसले के बाद 2 अरब डॉलर के पंजाब नैशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी में वॉन्टेड हीरा कारोबारी अब इंटरपोल के लिए वॉन्टेड नहीं है। अब वः स्वतंत्र रूप से कई देशों की यात्रा कर सकता है। 

 बता दें कि इंटरपोल यानी International Criminal Police Organization जो एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। जिसका काम पुलिस के बीच Coordination पैदा करना और देश के खतरनाक अपराधियों का पता लगाना है। यह 192 सदस्य देशों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन है।

वहीँ सरकारी सूत्रों का कहना है कि मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) रद्द करने से मामला प्रभावित नहीं होगा। मामला पहले से ही अग्रिम चरण में है। एक सन्धि होती है। जिस समय चोकसी को गिरफ्तार किया जाएगा। नियत प्रक्रिया का पालन किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। 

मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने इंटरपोल पर रेड कॉर्नर नोटिस हटा दिए जाने पर कहा कि कानूनी टीम इंटरपोल के साथ मामले को उठा रही है। इंटरपूल ने मेरे मुवक्किल (मेहुल चोकसी) पर आरसीएन हटा दिया है और अब वह भारत को छोड़कर कहीं भी यात्रा करने के लिए स्वतंत्र है। इससे भारत में लंबित उसके आपराधिक मुकदमे पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। यह आरसीएन एक प्रयास था कि अगर वह कहीं भी यात्रा कर रहे हैं तो उन्हें पकड़ा जा सकता है। और यहां (भारत) लाया जा सकता है। वह जोखिम अब उसके पास नहीं होगा।   

विजय अग्रवाल ने कहा कि मेरे मुवक्किल की कई शर्तें देखने के बाद इंटरपूल ने इसे हटा दिया है। इन सभी नीरव मोदी और विजय माल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है और उनकी कार्यवाही चल रही है, लेकिन मेहुल चोकसी के लिए मैंने मुंबई उच्च न्यायालय से एक भगोड़ा कार्यवाही पर रोक लगा दी है।