Nitish-Kumar
नीतीश कुमार (PTI Photo)

Loading

नई दिल्ली/पटना: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने शनिवार को नए मंत्रिमंडल में विभागों का आवंटन करते हुए गृह विभाग अपने पास रखा जबकि वित्त विभाग भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दिया है। इस बाबत एक अधिसूचना के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त विभाग का प्रभार सौंपा गया है।

जानकारी दें कि, BJP ने जब भी जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ सत्ता साझा की है तो उसे हमेशा वित्त विभाग मिला है। इसमें कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि तथा सड़क निर्माण का अहम प्रभार सौंपा गया है।

आखिर CM नीतीश ने क्यों अपने पास रखे तीनों विभाग?

मामले JDU सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार अपने पास गृह, समान्य प्रशासन और इंटेलिजेंस विभाग पहले की भांति ही रखा है। हालांकि पहले गृह विभाग सम्राट चौधरी को दिए जाने की चर्चा थी। देखा जाए तो यह तीनों ही विभाग सरकार चलाने के दृष्टिकोण से सबसे अहम माने जाते हैं। गृह विभाग के जिम्मे लॉ एंड ऑर्डर और समस्त पुलिस पदाधिकारी आते हैं। RJD की सरकार के वक्त भी गृह विभाग मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पास ही था।

वहीं समान्य प्रशासन विभाग का काम अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग करना है। इसे सियासी गलियारों में सबसे मलाईदार और वित्तपोषक विभाग की संज्ञा दी जाती है। यह विभाग भी नीतीश कुमार लंबे वक्त से अपने पास ही रख रहे हैं। 

इसके साथ ही इंटेलिजेंस विभाग भी किसी भी राज्य सरकार के संचालन में अहम भूमिका निभाता है। इस खास विभाग भी नीतीश लंबे वक्त से अपने पास ही रख रहे हैं। इसके अलावा कैबिनेट सचिवालय और इलेक्शन डिपार्टमेंट भी नीतीश पहले की तरह अपने पास रख सकते हैं।