plane
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: विमानों (Flights) में उड़ान के दौरान पक्षी टकरा जाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसी ही एक घटना अहमदाबाद (Ahmedabad) से दिल्ली (Delhi) आ रही एक फ्लाइट में भी हुई है। जब दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड हुई तो फ्लाइट में डैमेज नजर आया। फिलहाल इस घटना में कोई नुकशान नहीं हुआ है। DGCA के अनुसार यह घटना अकासा एयर में हुई है।  

    अकासा एयर के प्रवक्ता के अनुसार 27 अक्टूबर को अहमदाबाद से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1333 पक्षी की चपेट में आ गई। विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्रियों को उतार दिया गया। नतीजतन, विमान को विस्तृत निरीक्षण के लिए तैनात किया गया है।

    DGCA मुताबिक QP-1333 फ्लाइट अहमदाबाद से दिल्ली संचालित की जाती है। डैमेज होने वाला विमान मैक्स कंपनी का  B-737-8 एयरक्राफ्ट है। इसी फ्लाइट में पक्षी टकरा गया था जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद फ्लाइट में डैमेज दिखा। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

    बता दें कि कि अकासा एयरलाइन्स में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अकासा एयरलाइन्स की एक फ्लाइट में कुछ जलने  की गंध आने से फ्लाइट को वापस मुंबई लौटना पड़ा था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी। वहीं पिछले कुछ महीनों में विमानों की कई इमरजेंसी लैंडिंग के मामले आ चुके हैं। वहीँ अधिकारियों का कहना है कि विमान से पक्षी टकराने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। फिलहाल इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि या नुकशान नहीं हुआ है।