नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में बढ़ते प्रदूषण के बीच राजनीति भी खूब गरमाई है। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर एक बार फिर निशाना साधा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तुलना एडॉल्फ हिटलर (Adolf Hitler) से की गई है। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एडोल्फ हिटलर के रूप में चित्रित कर भाजपा कार्यालय के बाहर पोस्टर और होर्डिंग लगाया।
A poster comparing Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal to Adolf Hitler was put up by BJP leader Tajinder Pal Singh Bagga outside Delhi BJP HQs
"He turned Delhi into a gas chamber. People are dying of pollution but he is on political tourism," says Bagga pic.twitter.com/fb8zbayvW6
— ANI (@ANI) November 5, 2022
भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को गैस चैंबर में बदल दिया लोग प्रदूषण से मर रहे हैं। लेकिन वह राजनीतिक पर्यटन पर हैं। पोस्टर में लिखा है कि केजरीवाल दूसरे हिटलर हैं उन्होंने दिल्ली को गैस चेंबर में बदल दिया है।
तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बताया कि उनकी तुलना हिटलर से इसलिए की क्योंकि दुनिया में ये दूसरा उदाहरण है। जब किसी नेता ने अपने ही राज्य को गैस चैंबर में बदल दिया। SC ने भी कहा है कि दिल्ली गैस चैंबर में बदल गई है। दिल्ली की जनता प्रदूषण से मर रही है लेकिन अरविंद केजरीवाल राजनीतिक दौरे पर हैं।