एक ही मंच पर BJP-कांग्रेस: मोदी बोले गहलोत सबसे सीनियर CM, गहलोत ने कहा गांधी के कारण मिलता है PM को सम्मान

    Loading

    बांसवाड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) सहित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ एक सार्वजनिक कार्यक्रम मानगढ़ धाम (Mangarh Dham) की गौरव यात्रा (Gaurav Yatra) में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि गहलोत सबसे सीनियर सीएम है। अशोक गहलोत बोले कि गांधी के कारण पीएम मोदी का दुनिया भर में सम्मान होता है। बांसवाड़ा में  एक ही मंच पर BJP पर कांग्रेस के नेता साथ दिखे। 

    इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि अशोक गहलोत और मैंने मुख्यमंत्री के रूप में साथ काम किया था। वह हमारे बहुत से मुख्यमंत्रियों में सबसे वरिष्ठ थे, आज भी यहां मंच पर बैठे सभी मुख्यमंत्रियों में से अशोक जी सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्री में से एक हैं।

    वहीं सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया के कई देश में जाते है तो बेहद सम्मान मिलता है और सम्मान क्यों मिलता है? क्योंकि नरेंद्र मोदी जी उस देश के प्रधानमंत्री है जो गांधी का देश है, जहां लोकतंत्र की जड़े मज़बूत है।

    जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अपने दुर्भाग्य से आदिवासी समाज के इस बलिदान को इतिहास में जो जगह मिलनी चाहिए वह नहीं मिली। आज देश उस कमी को पूरा कर रहा है। भारत का अतीत, इतिहास, वर्तमान और भविष्य आदिवासी समाज के बिना पूरा नहीं होता है। 

    उन्होंने कहा कि 17 नवंबर 1913 को मानगढ़ में जो नरसंहार हुआ वह अंग्रेजी हुकूमत की क्रूरता की पराकाष्ठा थी।दुनिया को गुलाम बनाने की सोच मानगढ़ की इस पहाड़ी पर अंग्रेजी हुकूमत ने 1500 से ज्यादा लोगों को घेरकर के उन्हें मौत के गाट उतारा था। 

    इस मौके पर गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात के मोरबी में हुए हादसे में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, मैं PM का आभार व्यक्त करता हूं कि वे संकट की इस घड़ी में हमारे साथ खड़े रहे। साथ ही NDRF, सेना, एयर फोर्स, आपदा प्रबंधन ने लगातार काम किया।