bjp, rajasthan, jp nadda
जेपी नड्डा

Loading

नई दिल्ली. जहां एक तरफ इस समय राजस्थान में चुनावी (Rajasthan Election 20230 माहौल अपने चरम पर है। वहीं इस माहौल की गर्मी बढ़ाते हुए आज अब से कुछ देर पहले BJP  ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जी हां आज BJP अध्यक्ष जगत प्रकाश  नड्डा (JP Nadaa)  ने ‘आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र’ जारी किया है।

संकल्प पत्र में बड़े वादे 

इस संकल्प पर में BJP ने वादा किया है कि गेहूं की फसल 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी। इसके साथ ही जिन किसानों की जमीन कुर्क की गई है, उन्हें मुआवजा देने के लिए एक अलग से कमेटी का निर्माण होगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब सूबे के हर शहर में एंटी रोमियो फोर्स तैयार करवाई जाएगी और हर थाने में एक महिला डेस्क बनाई जाएगी।

आज BJP का संकल्प पत्र जारी करते हुए नड्डा ने कहा कि, उनकी पार्टी राज्य में सबका साथ और सबका विकास करेगी। गांव ,गरीब ,किसान , महिला, युवा ,अनुसुचित जाति और अनूसुचित जनजाति सभी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि BJP का संकल्प पत्र असल में एक एक विजन है। वहीं नड्डा ने यह भी कहा कि राजस्थान को पिछले 9 साल में 23 मेडिकल कॉलेज दिए गए हैं।

गहलोत सरकार पर जमकर हमला 

इसके साथ ही आज BJP अध्यक्ष  जेपी नड्डा ने राज्य की मौजूदा अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के दौरान महिलाओं का अपमान और किसानों का तिरस्कार ही हुआ है, जो कि आनेवाली BJP की सरकार में नहीं होगा। नड्डा ने कहा कि, राजस्थान में सिर तन से जुदा करने वाले रैली करते हैं। राज्य के इस तरह के माहौल को बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि जो हम लोग कहते हैं, वह करके भी देते हैं। राजस्थान देश का एक मात्र राज्य है जहां बिजली का दर सबसे महंगा और पेट्रोल-डीजल पर वैट सबसे ज्यादा है। यहां पेपर लीक ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

गौरतलब है कि, भारत के राज्य राजस्थान की 16वीं विधानसभा की सभी 200 सीटों के लिए होने वाले आम चुनाव के मतदान आगामी 25 नवंबर 2023 को संपन्न होंगे तथा 3 दिसंबर 2023 को इसके परिणाम घोषित किए जाएंगे।