CHANDIGARH
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. चंडीगढ़ से आ आरही एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां सेक्टर 9 स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में आज यानी शुक्रवार को पुराना पीपल का पेड़ (हेरिटेज ट्री) अचानक टूट कर गिरने से ग्रांउड में बैठे एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई और 19 बच्चे  घायल हो गए। 

    मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान हिराक्षी के रूप में हुई है, जो सेक्टर 43 में रहती थी। उक्त घटना सुबह लगभग 11 बजे घटित हुई थी। जिस पेड़ के गिरने से बच्चे की मौत हुई है उसे प्रशासन ने हैरिटेज ट्री का दर्जा देकर यहां संरक्षित किया हुआ था। यह भी बताया जा रहा है कि यह पीपल का पेड़ 250 साल पुराना  था।

    उक्त खतरनाक हादसा उस समय हुआ, जब स्कूल में लंच टाइम था और कई बच्चे इस बड़े पेड़ के पास खेल रहे थे, तभी अचानक यह पेड़ बच्चों के ऊपर गिर गया। घायल बच्चों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए हैं। गेट पर अभिभवाक हंगामा भी कर रहे हैं।

    इस हादसे पर अब चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही बाकी स्कूलों में भी इस तरह के पेड़ों को लेकर जांच की जाएगी और 2 दिन के अंदर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट सर्वे करेगा। प्रिंसिपल औरपुलिस को मौके पर मौजूद है। साथ रेस्क्यू टीम ने बच्चों को निकाला है। निजी एवं सरकारी अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है।