Clash between two groups in Phagwara, Punjab three injured
पंजाब पुलिस (फाइल फोटो)

पंजाब में फगवाड़ा के एक गांव में दो गुटों के बीच झड़प हुई, इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सत्यम के रूप में की गयी है।

Loading

फगवाड़ा: पंजाब (Punjab) में फगवाड़ा (Phagwara) के एक गांव में शनिवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प (Clash between Two Groups) के दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक ग्रीन वैली, लॉ गेट महेरू गांव में हुई इस झड़प में तीन लोग घायल हो गए।

फगवाड़ा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सत्यम के रूप में की गयी है, वह एक निजी विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई कर रहा है। एसपी ने कहा कि इस झड़प में घायल हुए दो अन्य लोगों की पहचान यश राठी और आदर्श त्रिपाठी के रूप में हुई है। दोनों को चोटें आईं थीं और इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि झड़प की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खाली खोखे बरामद किये तथा छह से सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘हम तथ्यों का सत्यापन कर रहे हैं और हमले में शामिल लोगों को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत औपचारिक रूप से गिरफ्तार करेंगे।”

(एजेंसी)