संतोष बाबु की मां-पत्नी को राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार (Photo Credits-ANI Twitter)
संतोष बाबु की मां-पत्नी को राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आज रक्षा अलंकरण समारोह में वीर सैनिकों को वीरता मेडल से सम्मानीत किया गया। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबु को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया। राष्ट्रपति कोविंद ने बाबु की मां और पत्नी को पुरस्कार दिया।

    वहीं इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में एक आतंकी सहित दो अन्य को घायल करने के लिए पैरा स्पेशल फोर्स के सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से नवाजा गया। राष्ट्रपति ने उनकी पत्नी को यह पुरस्कार दिया। 

    गलवान घाटी में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू को मिला मरणोपरांत महावीर चक्र-

    सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया-

    नायब सूबेदार नुदूराम सोरेन को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उनकी पत्नी को पुरस्कार दिया।

    वहीं हवलदार के. पलानी को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। 

    सिपाही गुरतेज सिंह को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया-

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया। नायक दीपक कुमार ( आर्मी मेडिकल कोर-16 बिहार) और हवलदार तेजेंद्र सिंह (3 मीडियम रेजीमेंट) को भी वीर चक्र मिला है।