Photo: @ANI/ Twitter
Photo: @ANI/ Twitter

    Loading

    मंडी/हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने हमेशा हिमाचल प्रदेश की अनदेखी की क्योंकि राज्य छोटा है और उसने लोकसभा में केवल ‘‘तीन से चार सांसद” भेजे हैं। मोदी ने यहां सुंदरनगर में एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘हम साथ मिलकर हिमाचल को आगे ले जाएंगे, एक नया रिवाज शुरू करेंगे और भाजपा को सत्ता में वापस लाएंगे।”

    हिमाचल प्रदेश में एक ही पार्टी के लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आने का इतिहास रहा है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में है और वह इसे बरकरार रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘छोटा राज्य होने के नाते, कांग्रेस द्वारा हमेशा हिमाचल प्रदेश की अनदेखी की गई। उस पार्टी ने लोकसभा में तीन-चार सांसदों को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नहीं माना।”

    मोदी ने कहा, ‘‘अपनी सोच के कारण कांग्रेस ने कभी भी हिमाचल के विकास को प्राथमिकता नहीं दी और राज्य पिछड़ गया।” उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया और कहा कि सबसे पुरानी पार्टी ने रक्षा क्षेत्र में अपना पहला घोटाला किया। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘अपने शासन के दौरान कांग्रेस हमेशा रक्षा सौदों में कमीशन लेती थी। इसने हजारों करोड़ के घोटाले किए।”(एजेंसी)