PHOTO - ANI
PHOTO - ANI

Loading

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव परिणाम 2023 सुबह बेंगलुरु में बुलाई है। पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार कर गई और कर्नाटक चुनाव परिणामों (Karnataka election results) में 118 सीटों पर बढ़त पर है। इसी बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि  श्री राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।

कर्नाटक में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार 113 के जादुई आंकड़े की ओर बढ़ते हुए राज्य में अपने दम पर सरकार बनाती और दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी के एकमात्र गढ़ कर्नाटक में सेंध लगाने की राह पर दिख रही है। शुरुआती रुझानों से उत्साहित कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को यह संदेश मिल गया है कि जनता के मुद्दों पर टिके रहना ही मायने रखता है। हालांकि भाजपा ने भी बहुमत का जादुई आंकड़ा (113) हासिल करने की उम्मीद जताई है।

https://twitter.com/ANI/status/1657272943343464448 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ने कहा कि हिमालय से लेकर समुद्र तक कांग्रेस ने सफलता हासिल की है। जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे, अब दक्षिण भारत भारतीय जनता पार्टी मुक्त हो गया है। कर्नाटक के नतीजे बिल्कुल उम्मीद के अनुकूल हैं। मोदी जी ने खुद को आगे रखकर वोट मांगा था तो यह मोदी जी की हार है…बजरंग बली की गदा भ्रष्टाचारियों के सिर पर पड़ी और भाजपा सरकार वहां से निपट गई। रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिठाई बांटी।