Amit Shah
अमित शाह (फाइल फोटो)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस पर खूब हमला बोला.

Loading

गुवाहाटी: 3केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस (Congress) यह झूठ फैला रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आई तो उसका इरादा संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने का है। शाह ने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद और समर्थन से भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कांग्रेस इस तरह के झूठ फैला रही है कि भाजपा संविधान बदलेगी और आरक्षण समाप्त कर देगी। हम मतदाताओं को अल्पसंख्यक या बहुसंख्यक के रूप में नहीं देखते। भाजपा असम में 14 लोकसभा सीट में से 12 पर जीत दर्ज करेगी।” गृह मंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण में विश्वास नहीं रखती। हम देशभर में समान नागरिक संहिता लागू करने के पक्ष में हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा को दक्षिणी राज्यों में भी मतदाताओं का बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है।

जानकारी दें कि इस बाबत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीते रविवार को जानकारी दी कि उसने गृहमंत्री शाह के एक छेड़छाड़ किए गए वीडियो को प्रसारित करने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें आरक्षण पर उनके रुख को गलत बताया गया है। इस बाबत दर्ज FIR सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर कुछ हैंडल को लक्षित करती है, जिन्होंने शाह के बयानों को संपादित करके झूठा दावा किया कि मंत्री ने देश में आरक्षण समाप्त करने का तर्क दिया।