FILE PHOTO
FILE PHOTO

    Loading

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश (MP Jairam Ramesh) ने एक बार फिर पीएम मोदी (PM Modi) पर निशाना साधा है ओर उनकी तुलना अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) से करते हुए कहा कि वाजपेयी और मोदी की सोच में जमीन-आसमान का फर्क है। अटल बिहारी वाजपेयी के समय में अब्दुल कलाम (Abdul Kalam) राष्ट्रपति बने थे। वाजपेयी और मोदी की सोच में जमीन-आसमान का फर्क है, क्योंकि वाजपेयी नेहरू के जमाने के प्रोडक्ट हैं। लेकिन मोदी एक ही चीज में लगे हुए हैं कि जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के विरासत को कैसे हटाएं।

    जयराम रमेश ने आगे कहा कि एक तिहाई भारत जोड़ो यात्रा पूरी हो चुकी है और जिस रफ्तार से हम जा रहे हैं। तो मैं उम्मीद करता हूं कि हम 20 फरवरी तक कश्मीर पहुंच जाएंगे। हो सकता हम इससे पहले भी पहुंच जाए। 20-25 फरवरी के बीच में भारत जोड़ो यात्रा पूरा हो जाएगी।

    उन्होंने कहा कि कर्नाटक में राहुल गांधी ने 48 दिनों में 4 प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 31 अक्टूबर को हैदराबाद में 5 वां प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा। पिछले 48 दिनों में 4 विशाल रैली को राहुल ने संबोधित किया और 35 छोटे-छोटे जनसभाएं की। लेकिन मोदी एक ही चीज में लगे हुए हैं कि जवाहर लाल नेहरू के विरासत को कैसे हटाएं?