
नई दिल्ली. जहां एक तरफ हरियाणा (Haryana) से बदरपुर (Badarpur) के रास्ते राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज यानी शनिवार की सुबह दिल्ली में प्रवेश कर गई। वहीं अब तक यह यात्रा करीब 3000 किमी की दूरी तय कर चुकी यह यात्रा अब बदरपुर से चलकर इंडिया गेट के रास्ते लालकिले तक जाएगी। वहीं आज इस यात्रा में दिल्ली के सातों संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थान पर पड़ाव डाले जाएंगे।
कन्याकुमारी से मीलों चलकर #BharatJodoYatra आज देश की राजधानी दिल्ली पहुँच चुकी है।
महँगाई, बेरोज़गारी, असमानता और नफ़रत की राजनीति के ख़िलाफ़, ये राष्ट्रीय जन-आंदोलन सत्ता के सिंहासन तक पहुँचकर करोड़ों लोगों की आशाओं को समेटे है।
हर एक यात्री व श्री @RahulGandhi का अभिनंदन। pic.twitter.com/RzFSNZVXmC
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 24, 2022
आज की इस यात्रा के इस महत्वपूर्ण पड़ाव में पार्टी के तमाम बड़े नेताओं के अलावा कलाकार, खिलाड़ी तथा हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए हैं। एक अनुमान के मुताबिक इंडिया गेट से गुजरते समय इस यात्रा में 50 हजार से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। वहीं आज करीब सुबह 10 बजे इस यात्रा में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में शामिल हो गईं।
जी हां, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज यानी शनिवार को दिल्ली में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं और थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ चलीं। ऐसा यह यह दूसरी बार है, जब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कन्याकुमारी से सितंबर में शुरू हुई इस पदयात्रा में हिस्सा लिया है। वह इससे पहले अक्टूबर में कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुई थीं।
सुबह में विश्राम के लिए यात्रा के यहां आश्रम चौक पहुंचने से पहले सोनिया गांधी ने चेहरे पर मास्क लगाकर अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कुछ मिनट तक चहलकदमी की। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह हरियाणा से दिल्ली में दाखिल हुई और बदरपुर बॉर्डर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से इसका स्वागत किया। इस यात्रा के चलते दिल्ली के कुछ हिस्सों से यातायात जाम की सूचना भी मिली है।