corona
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: कोरोना (Corona) के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब इसके नए वेरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron) ने भी विश्व में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। इस वेरिएंट के प्रकोप से लगभग हर देश गुजर रहा है। ऐसे में ओमीक्रॉन के आ जाने की वजह से देश में तीसरी लहर आने की भी आशंका जताई जा रही है।  इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि, भारत में पिछले 8 दिनों में  कोरोना के  मामलो में भारी बढ़ोतरी हुई है। 

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “भारत ने पिछले 8 दिनों में मामलों में 6.3 गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। सकारात्मकता के मामले में 29 दिसंबर 2021 को 0.79 प्रतिशत से 5 जनवरी को 5.03 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि देखी गई। भारत ने एक दिन में 58,097 नए कोरोना वायरस संक्रमणों की वृद्धि देखी, जो लगभग 199 दिनों में सबसे अधिक है, कुल मामलों की संख्या 3,50,18,358 हो गई है।

    मंत्रालय ने आगे कहा कि, चिंता के राज्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, झारखंड, गुजरात हैं, जहां मामलों में वृद्धि हुई है। देश के 28 जिले 10% से अधिक साप्ताहिक रिपोर्ट में पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं।

     स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 4 जनवरी को वैश्विक स्तर पर 25.2 लाख मामले दर्ज किए गए, जो महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक के सबसे अधिक मामले हैं। 4 जनवरी को समाप्त सप्ताह में लगभग 65% मामले संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और स्पेन से सामने आए। वहीं,  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आगे कहा कि विश्व स्तर पर अब तक 108 लोगों की ओमीक्रॉन से मौतों की सूचना दी गई है। 

    स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि, देश में 18 वर्ष से अधिक आयु की 90.8% जनसंख्या को वैक्सीन की पहली डोज़ और दूसरी डोज़ 65.9% जनसंख्या को लगाई गई है। देश में 15-18 वर्ष के बीच 7.40 करोड़ किशोर हैं, अब तक 1.06 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है। 

    मंत्रालय ने कहा, ओमीक्रॉन देश के शहरों में  तेजी से फ़ैल रहा है, इस प्रसार की गति को कम करने के लिए सामूहिक समारोहों से बचना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल  ने कहा, देश में अब तक 2135 ओमिक्रॉन मामले दर्ज़ किए गए हैं जिसमें से 828 मामले रिकवर हो चुके हैं।  उन्होंने कहा, सतर्क, अनुशासित और तैयार रहें, लेकिन घबराएं नहीं। हम कोविड महामारी के इस दौर का भी सामना करेंगे

    उन्होंने कहा, स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े कर्मियों, अग्रिम पंक्तियों के कर्मियों, अन्य रोगों से पीड़ित 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड रोधी टीके की एहतियाती खुराक पहली दो खुराकों के समान ही होगी।