Shooting
फाइल फोटो

Loading

अमृतसर: पंजाब (Punjab) में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। उन्हें कानून से डर नहीं लग रहा है। यहां अमृतसर (Amritsar) से करीब 25 किलोमीटर दूर जंडियाला गुरु में एक अज्ञात हमलावर ने भारतीय जनता पार्टी के नेता बलविंदर गिल को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। फ़िलहाल बलविंदर गिल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक जुगराज सिंह ने बताया कि एक अज्ञात हमलावर रविवार रात, भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के महासचिव गिल के आवास में घुसा और उसने उन्हें नजदीक से गोली मारी। हमलावर ने अपना चेहरा ढंका हुआ था। सिंह ने बताया कि गोली गिल के जबड़े में लगी और उन्हें तत्काल एक निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। 

उन्होंने बताया कि हमलावर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जो भाजपा नेता के आवास के बाहर इंतजार कर रहा था। सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस के कई दल काम कर रहे हैं और उन्होंने घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्र किए हैं। फ़िलहाल बलविंदर गिल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में है।