हैदराबाद/ नई दिल्ली: तेलंगाना के एक दलित नेता ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दलित नेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर यह शर्मनाक टिपण्णी की है। तेलंगाना में राष्ट्रीय दलित सेना नाम के संगठन चलाने वाले नेता हमारा प्रसाद ने कहा है कि ‘अगर डॉ आंबेडकर जिंदा होते तो वो उन्हें गोली मार देते।’ प्रसाद ने कहा है कि ‘वो आंबेडकर को वैसे ही गोली मारते जैसे नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को मारी थी।’ यह वीडियो वायरल होने के बाद तेलंगाना पुलिस ने दलित नेता को गिरफ्तार कर लिया है।
आंबेडकर को लेकर की शर्मनाक टिप्पणी
उल्लेखनीय है कि, हमारा प्रसाद ने डॉ. आंबेडकर की किताब ‘रीडल्स इन हिंदुइज्म’ को लेकर यह विवादित बयान दिया है। प्रसाद का कहना है कि इस किताब के जरिए आंबेडकर ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दलित नेता हाथ में डॉ आंबेडकर की किताब लिए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, वो करते हुए दिख रहे है कि, ‘मैं आंबेडकर को वैसे ही मार देता जैसे गोडसे ने गांधी को गोली मारी थी’।
ఒక వైపు ఓట్ల కోసం రోజూ అంబేద్కర్ జపం చేస్తున్న @BRSparty ఈ హమారాప్రసాద్ లాంటి మూర్ఖులు ‘బాబాసాహెబ్ బతికుంటే కాల్చి చంపేవాడిని’ అని కోట్లాది మంది మనోభావాలు దెబ్బతీసినా మీరు ఎందుకు వీడిని IPC153A,PD Act కింద జైలులో పెట్టడం లేదు?రాష్ట్రం అగ్నిగుండం అయ్యే దాకా ఆగుతరా? pic.twitter.com/DfRZpEHi7O
— Dr.RS Praveen Kumar (@RSPraveenSwaero) February 9, 2023
बसपा नेता ने की कार्रवाई की मांग
हमारा प्रसाद का यह वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने रोष व्यक्त किया है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी की तेलंगाना ईकाई के प्रमुख आरएस प्रवीण कुमार ने हमारा प्रसाद का वीडियो शेयर करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दलित नेता गिरफ्तार
हमारा प्रसाद का वीडियो वायरल होने के बाद हैदराबाद पुलिस ने एक्शन मोड में आकर दलित नेता को गिरफ्तार कर लिया। हैदराबाद पुलिस ने दलित नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ जारी है।