saket
Pic: ANI

Loading

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) से मिल रही एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के साकेत कोर्ट परिसर (Saket Court) में एक अज्ञात हमलावर ने सरेआम और दिनदहाड़े एक महिला को गोली मार दी। वहीं गोली लगने से उक्त महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे तत्काल AIIMS इलाज के लिए ले जाया गया है। खबर है कि, हमलावर वकील के भेष में कोर्ट आया था।

मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर ने महिला पर एक के बाद एक चार गोलियां चला दीं। महिला लहूलुहान होकर गिर गई, बाद में उसे इलाज हेतु AIIMS ले जाया गया है। एक व्यक्ति वकील के भेष में आया था, जिसने गोलियां चलाईं। पुलिस मौके पर मौजूद है। घटना पर विवरण का इंतजार है।