aap

Loading

नई दिल्ली. जहां एक तरफ केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली कर रही है।  वहीं इस महत्वपूर्ण रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री कपिल सिब्बल (Kapil Sibbal) भी शामिल हुए हैं।  

लेकिन इसके उलट BJP के नेता AAP की महारैली पर निशाना साध रहे हैं।  वहीं दिल्ली BJP के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि, कपिल सिब्बल को खुद दिल्ली CM पहले भ्रष्टाचारी कहते थे। आज वे उन्हीं का समर्थन ले रहे हैं। 

वहीं, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि अन्ना हजारे ये सवाल कर रहे हैं कि लोकपाल कब आएगा।  इस महारैली को लेकर दिल्ली BJP ने राष्ट्रीय राजधानी में जगह जगह होर्डिंग्स लगाए हैं। इसमें लोकपाल के जरिए सीएम केजरीवाल को घेरने की कोशिश की गई है।  बीजेपी की ओर से इस संबंध में लगातार पोस्टर वार जारी है। 

दरअसल दिल्ली CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर की मरम्मत को लेकर BJP कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान के बाहर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाए। 

इसके साथ ही इन पोस्टर के जरिए दिल्ली  BJP ने अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बेनकाब करने के लिए एक नया राजनीतिक अभियान शुरू किया है।  इस अभियान का नाम ‘एक्सपोजर कैंपन’ दिया है।