PM MODI
PHOTO- ANI

Loading

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, अब से थोड़ी देर में BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शुरू होने को है। 

गौरतलब है कि, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि, यह बैठक 6 घंटे से अधिक तक चल सकती है। यह बैठक अब से कुछ देर में शुरू होगी और लंबी चल सकती है। वहीं BJP मुख्यालय में रात में डिनर का भी इंतजाम किया गया है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ BJP के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। वहीं BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का पहुंचने का भी सिलसिला चल रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मुख्यालय पहुंच गए हैं।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। अब से कुछ देर में BJP शासित मुख्यमंत्रियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम बैठक शुरू होनी है।