नई दिल्ली. राजधानी से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार,आज यानी रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) दिल्ली दौरे पर आए हैं। वहीं इस दौरान वे आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास पर उनसे मुलाकात करने आज पहुचे थे।
Bihar CM Nitish Kumar & Dy CM Tejashwi Yadav meet CM Arvind Kejriwal in Delhi pic.twitter.com/zEqHIDwCbr
— ANI (@ANI) May 21, 2023
इस ख़ास मुलाकात के समय तेजस्वी यादव, संजय झा, मनोज झा, ललन सिंह भी उनके साथ ख़ास तौर पर मौजूद रहे। वहीं मुलाकात का समय सुबह 11:30 बजे के लिए प्रस्तावित था, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आधा घंटा पहले ही CM केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंच गए।
Bihar CM Nitish Kumar meets Delhi CM Arvind Kejriwal at his (Arvind Kejriwal’s) residence in Delhi pic.twitter.com/4ngQeVKfeK
— ANI (@ANI) May 21, 2023
जानकारी हो कि ऐसे ही बीते हफ्ते महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी अरविंद केजरीवाल से दिल्ली आकर ख़ास तौर पर उनसे मुलाकात की थी। दरअसल इस समय विपक्षी एकता को मजबूत बनाने के प्रयासों के बीच नीतीश लगातार देश के अनेकों नेताओं से मिल रहे हैं। ऐसी भी खबर है कि, केजरीवाल केंद्र के अध्यादेश पर नीतीश कुमार से भी इस चर्चा कर सकते हैं। दरअसल बीते शनिवार को खुद दिल्ली CM kejeriwal ने कहा था कि, वह केंद्र के NCCSA अध्यादेश को लेकर विपक्षी दलों से जरुरी बात करेंगे।